आमाडुला-आमाबाहरा बांध की दीवार टूटी, दर्जनो किसानो की 50 एकड़ से अधिक में लगी धान की फसल हुई बर्बाद , किसान परेशान, इधर कलेक्टर ने नुकसान का सर्वे करने अधिकारियों को किया निर्देशित…. देखें वीडियों

बालोद- जिले के अंतिम छोर में बसे डौंडी ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र आमाडुला के निर्माणाधीन आमाबाहरा बांध की गेट की दीवार टूट गई है। जिससे बांध का पानी काफी तेज गति से निकल रहा है। इस बांध से आमाडुला खेतो की सिंचाई होती है। बांध के फूटने से 50 एकड़ से अधिक की फसल बर्बाद हो गई है। लगातार बांध के पानी निकासी से करीबन 50 एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है। दीवार का मलबा बहकर भी खेतो में जा रहा है। जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की माने तो करीबन 37 साल पहले बांध का निर्माण किया गया था। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही होने के कारण बांध में बाढ़ की स्तिथि बन जाने के वजह से बांध की दीवार फुट गई। जिसकी वजह से बांध से लगे 50 एकड़ खेत में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसान काफी परेशान है। अब किसान मुआवजा राशि के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे है। वही किसानों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ने बर्बाद फसलों का जायज़ा नही लिया है। वही मामले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि फसलों के नुकसान का सर्वे करने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के बाद मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *