तिल्दा नेवरा, कोविड 19 कोरोना महामारी को देखते हुए। शासन के निर्देशानुसार 15 वर्ष से 18 वर्ष के बालक ,बालिकाओं को टीकाकरण लगाना है। जिसके प्रति पालन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव तहसील सिमगा जिला बलौदा बाजार में छात्र छात्राओं को टीकाकरण किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर डीपी वर्मा प्रभारी ,डॉ उलमप्रकाश वर्मा ,आर डी एस यादव पर्यवेक्षक,एस देवा नाथ पर्यवेक्षक, दुर्गेश नंदिनी आर एच ओ ,सरपंच रमेश साहू, प्राचार्य जी आर वर्मा, व्याख्याता गन के हुसन , केके सोनवानी ,आरआर देवांगन, ऐ मांडवी, शैलजा औचर ,राधेश्याम साहू , शारदा साहू योगिता पटेल शैलेंद्र शर्मा मोहन साहू ग्राम के सभी मितानिन उपस्थित थे संस्था के प्राचार्य बसंत उपाध्याय व्याख्याता जी के सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें दो गज दूरी मास्क है जरूरी के नारे के साथ स्वयं रहे सुरक्षित और स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए समापन हुआ