सोशल मीडिया एक ऐसा मीडिया जो इंटरनेट के माध्यम से एक वर्चुअल वर्ल्ड और एक अलग ही दुनिया बनाता है। यहाॅं पर हम बात करें तो सोशल मीडिया आज के दशक में सोशल मीडिया हर किसी के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम जिसमें आप लोगों से वर्चुअली कनेक्ट रहते हैं। इसके बहुत सारे फीचर हैं, जिसमें कि इनफार्मेशन देना, मनोरंजन, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वर्चुअली कनेक्ट रहना।
अपनी बातें अपनी राय सोशल मिडिया द्वारा लोगो तक आसानी से पहुंचा सकते है,
सोशल मीडिया चारो तरफ हम सबको जोड़ता है और वर्चुअल दुनिया में एक दूसरे से परिचय कराता है वहीं दूसरी ओर उसकी बहुत सारी चुनौतियां भी हैपर आज की मातृशक्ति उन सभी समस्यो से अपनी सुरक्षा करना जानती ही महिलाओं के लिए। सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए महिलाओं को अधिक सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। इसके लिए उन्हें डिजिटल स्वच्छता और इससे जुड़े कानूनों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। जो आप नेट से सर्च कर सकते है. इंटरनेट या साइबर स्पेस पर अपनी पर्सनल जानकारी देने से बचें। अनजान और अपरिचित लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें।अवांछित और अपरिचित के कॉल्स, एसएमएस, ईमेल, फ्रैंड रिक्वेस्ट को नजरअंदाज करें और ब्लॉक करें।अगर चीजें नहीं संभल रही हैं तो सुरक्षा एजेंसी,पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें।ऐसी घटना होने पर परिवार और पुलिस को जानकारी जरूर दें।अपनी तस्वीरों को डालते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर सुरक्षा निर्देशों का पालन करे सोशल मीडिया पर आसानी से महिलाओं को निशाना बनाया जाता था पर अब महिलाये जगरूक हो गयी है. वे अपने अधिकार जानती है की सोशल नेटवर्किंग मे कोई परेशान करे तो उन्हें क्या करना है अंत मे थी कहूंगी सोशल मिडिया महिलाओ की रूचि उनके आत्मविश्वास को बढ़ती है.
