पर्यूषण पर्व का तीसरा दिन आर्जव धर्म छल कपट और दिखावे से दूर रहकर सच्चाई और सरलता का पालन करना ही उत्तम आर्जव धर्म है

बलौदा बाजार, इस अवसर पर भगवान सुपार्षनाथ, महावीर स्वामी की प्रतिमाओं पर विधिपूर्वक शांति धारा की गई। भिंड से आए हुए पंडित जी ने बताया कि धर्म छल कपट और दिखावे से दूर रहकर सच्चाई और सरलता का पालन करना ही उत्तम आर्जव है। श्रीजी के अभिषेक का प्रथम चार कलश करने का सौभाग्य
जितेंद्र जैन कृष्णायन वाले , संजय जैन सोनाडीह वाले, अजेश बाबूलाल जैन प्रवेश सुरेश कुमार जैन को प्राप्त हुआ। आज स्वर्गीय रूपचंद जैन की स्मृति में पदमचंद जैन नितिन, निखिल एवं समस्त छाबड़ा परिवार द्वारा श्रीजी की प्रतिमाओं पर शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके पश्चात आज की शाम की महा आरती करने का सौभाग्य जितेंद्र नविता जैन को प्राप्त हुआ। समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन व सचिव अमित जैन व जैन समाज ने रूपचंद जैन की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की है। जैन समाज बलौदा बाजार द्वारा पर्यूषण महापर्व भक्तिपूर्वक मनाया जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *