कश्यप जयंती एवं ऋषि पंचमी पर केसवानी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा

बलौदा बाज़ार। कश्यप जयंती एवं ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर केसवानी समाज द्वारा शुक्रवार को नगर में भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। केशरवानी मंगल भवन से शोभायात्रा प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मुख्य मार्ग से होते हुए केसवानी मंगल भवन पर समाप्त हुई इस अवसर पर समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान कश्यप ऋषि की प्रतिमा और ऋषि पंचमी के प्रतीक झांकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसे देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। भाटापारा से आए कलाकार दीपक केसरी द्वारा भजन की शानदार प्रस्तुति की गई, शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे पूरे उत्साह से शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भजनों के साथ यात्रा का माहौल धार्मिक और आध्यात्मिक बना रहा। जगह-जगह समाज के लोगों एवं नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों ने ऋषि कश्यप के जीवन, उनके आदर्शों और समाज में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऋषि कश्यप वेदों के महान व्याख्याता एवं सृष्टि रचना के प्रमुख ऋषियों में से एक माने जाते हैं। वहीं ऋषि पंचमी का पर्व सभी ऋषियों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।

कार्यक्रम के अंत में समाज भवन में प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समाज के वरिष्ठ सदस्य जागेश्वर प्रसाद श्याम केशरवानी हेमचंद केसरवानी बद्री केसरवानी विजय केसरवानी नरेश राज नारायण संजय नारायण केसरवानी अतुल केसरवानी रजनी राज नारायण केसरवानी मनीष केसरवानी रीता सुषमा केसरवानी सविता लक्ष्मी केशरवानी सरोज केसरवानी शोभा अतुल केसरवानी नेहा केसरवानी भानु केसरवानी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *