राज्य सरकार ने नारायणपुर और बीजापुर उप जेलों के उन्नयन का आदेश किया जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर और बीजापुर उप जेलों के उन्नयन को मंजूरी देते हुए दोनों जेलों को जिला जेल के समकक्ष अधिसूचित करने का आदेश जारी किया है। जेल विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद दोनों उप जेलों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उन्नयन के बाद बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके तहत जेलों की बंदी क्षमता बढ़ाई जाएगी, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा तथा सुधारात्मक और कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार होगा।

उन्होंने बताया कि इस फैसले से बंदियों के परिजनों को मुलाकात और अन्य सुविधाओं में भी आसानी होगी। साथ ही सुरक्षा जोखिम कम होगा, सुरक्षा बलों पर दबाव घटेगा और जेलों के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा।

राज्य सरकार का यह कदम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित इन दोनों जेलों की व्यवस्थाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *