भाजपा स्वच्छता अभियान विभाग जांजगीर चांपा ने शक्ति में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व-
सक्ती-भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ भारत अभियान विभाग जिला जांजगीर चांपा के सौजन्य से आज 21 अगस्त को रक्षाबंधन के पुनीत पर्व पर गणेशबंध के उद्यान सक्ति में वृक्षो को रक्षासुत्र बाधंकर पर्यावरण सुरक्षा और वृक्षो की रक्षा का संकल्प लेते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया, उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल , वरिष्ठ मार्गदर्शक रामअवतार अग्रवाल , जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल , सरस्वती शिशु मंदिर के व्यस्थापक चितरंजय पटेल , माँगेराम अग्रवाल , नंदकिशोर तम्बोली , लक्ष्मी सोनी , जिला संयोजक स्वच्छ भारत अभियान दीपक गुप्ता , जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी रंजन सिन्हा , युवा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष संजय कश्यप , मंडल महामंत्री अमन डालमिया , नगर पालिका प्रतिपक्ष धंनजय नामदेव और भी अन्य कार्यकर्ता बन्धु प्रमुख रुप से उपस्थित थे, साथ ही ग्राम नंन्दौर खुर्द की बहनो एवं बन्धुओ के द्वारा भी वृक्षो पर रक्षासुत्र बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया