निश्चय बाजपेयी, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला भिलाई
शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को 15 फरवरी तक आगे बढ़ाने, ओलावृष्टि और असामयिक वर्षा से पीड़ित किसानों कोहुई आर्थिक क्षति के लिए क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र वितरित किया जाए । किसानों से किए गए वादों के अनुसार बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि रबी की फसल का उत्पादन किया जा सके । जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी द्वारा किसानों एवं किसान मोर्चा, युवा मोर्चा तथा भाजपा समर्थकों के साथ सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए समिति प्रबंधक राम सिंह चन्देल को ज्ञापन सौंपा गया ।
जिला भिलाई भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष की अगुवाई में इस विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने हेतु मनोज वर्मा सांसद प्रतिनिधि, गीतेश्वर साहू, पन्ना साहू, दयालू राम वर्मा, राम कुमार सोनी, अश्वनी देशलहरे, विकास सोनकर, फिंगेश्वर साहू, डॉ. पवन देवांगन, गोविंद बघेल, गोविंद यादव, संजय तेलंग, रेशम बंजारे, प्रणव श्रीवास्तव, दिलीप पाल, आशीष शुक्ला, सुजीत यादव,राहुल वर्मा, सौरभ पांडे, शुभम पांडे, गिरधारी सिन्हा, रोहित सिन्हा, गोपाल साहू, खिलावन शर्मा, मनोज यादव, कुणाल कुर्रे एवं अन्य किसान बन्धु तथा कार्यकर्ता गण शामिल थे ।