कुम्हारी। ग्राम लिमतरा के भागवत आश्रम में रविवार को संत पवन दीवान सम्मान समारोह 2022 का आयोजन संम्पन्न हुआ। अगासदिया के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा ने संत पवन दीवान के योगदान तथा छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति के क्षेत्र मे उनके काम के बारे में बताया। ग्राम लिमतरा भागवत आश्रम के निरंजन महाराज को संत पवन दीवान सम्मान मुख्य अतिथि अनिल भटपहरी सचिव राजभाषा आयोग, अध्यक्ष भागवत धर दीवान, तथा विशेष अतिथि साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, एवं शाल श्रीफल प्रदान किया गया। संत निरंजन महाराज का परिचय महेश वर्मा ने दिया। इस अवसर पर भागवत आश्रम लिमतरा के भूदानी डॉ. रोशन टिकरिया का विशेष रूप से सम्मान किया गया। बी एल कुर्रे, रजनी रजक, अंतराम साहेब, आर. डी. राव, अशोक आकाश, हेमलाल साहू “निर्मोही”, देव जोशी एवं मनीष टिकरिया द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया। राजेन्द्र साहू ने राजगीत का गायन किया।

साथ ही रामसेवक वर्मा ने अपनी पुस्तक भेंट कर सम्मान किया। रामसेवक वर्मा, मनहरण साहू, सुरेंद्र रजक, मुनिलाल निषाद, धनीराम साहू, हिम्मत वर्मा, मधु वर्मा, यमुनती वर्मा, परमेश्वर शर्मा, नारायण शर्मा, ग्राम सरपंच मंजू नेताम, डॉ. रामायण प्रसाद टण्डन एवं देवयानी देवांगन सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाकार तथा बुद्धिजीवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नारायण चंद्राकर ने किया।