भाजपा मंडल अध्यक्ष के इस्तीफे की खबरों से खेमे में खलबली, विधानसभा प्रभारी की बातों से आहत अनूप के इस्तीफे की चर्चा जोरों से

सक्ति– भारतीय जनता पार्टी के नवगठित शक्ति जिले के संगठन के भाजपा नगर मंडल शक्ति के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के विधानसभा संगठन प्रभारी से बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा के दौरान हुई चर्चाओं में प्रभारी जी के शब्दों से आहत होकर इस्तीफा दिए जाने की चर्चाएं जोरों से चल रही है, तथा इस संबंध में जब भारतीय जनता पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों से जानकारी चाही गई तो उन्होंने इस्तीफे की बातों से इनकार किया है,किंतु विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के जिला संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला एवं शक्ति विधानसभा के प्रभारी विकास केडिया की मौजूदगी में जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संगठनात्मक बैठक आयोजित थी, जिसमें भाजपा द्वारा विगत दिनों संपन्न बूथ सशक्तिकरण अभियान की मंडलवार समीक्षा चल रही थी, जिसमें शक्ति विधानसभा क्षेत्र के संबंध में समीक्षा के दौरान विधानसभा प्रभारी की ओर से बूथ सशक्तिकरण अभियान के बेहतर परिणाम नहीं मिलने पर संबंधित प्रभारियों को कड़े सख्त निर्देश देते हुए काम को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही गई, ऐसी चर्चाएं हैं, तथा शक्ति मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल को भी इसी लहजे में जब निर्देशित किया गया तो उन्होंने बैठक छोड़कर वापस अपने घर आ गए तथा ऐसी चर्चाएं हैं कि उन्होंने अपने घर से भाजपा मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा लिखकर अपने किसी विश्वस्त व्यक्ति के हाथों जिला भाजपा कार्यालय में मौजूद जिले के संगठन प्रभारी गुरपाल सिंह भल्ला एवं विधानसभा के प्रभारी विकास केडिया को भेज दिया, तथा बाद में उक्त स्थिति की जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को चलने पर वे तत्काल बैठक खत्म होने के बाद मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल का मान मनोबल करने उनके निवास पहुंचे तथा समाचार लिखे जाने तक इस्तीफे के मामले में सच्चाई कितनी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है,किंतु भारतीय जनता पार्टी सकती जिले के लिए वर्तमान में मंडलों में विवाद की स्थितियों से जिला संगठन काफी तनाव में नजर आता है, तथा मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के इस्तीफे के पीछे यह भी बात कही जा रही है कि उन्होंने संगठन के काम के अतिबोझ एवं अपनी व्यस्तता के चलते ऐसा किया है|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *