भाजपा डभरा मंडल के शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर संपन्न हुई बैठक

आजीवन सहयोग निधि, माइक्रो डोनेशन, सरल पोर्टल सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के निर्देशानुसार चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा मंडल में 22 फरवरी को मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल एवं मंडल के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर बैठके संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि कार्य, माइक्रो डोनेशन, सरल पोर्टल कार्य, बूथों पर पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति, सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा इसी श्रृंखला में

डभरा मंडल के सुखदा और देवरघटा शक्ति केंद्र का सयुक्त बैठक दिनांक 22.02.2022 को दोपहर 1.30 बजे बूथ अध्यक्ष बहरता चंद्रा के निवास सुखदा में संपन्न हुआ, उक्त बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य और सांसद प्रतिनिधि नेतराम चंद्रा ने बैठक को संबोधित करते हुई माइक्रो डोनेशन में अधिक से अधिक आमजनों से डोनेशन करवाकर लोगों को पार्टी में जोड़ने को कहा गया, आजीवन सहयोग निधि के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आग्रह किया गया, पन्ना प्रभारी बनाने पर विस्तार पूर्वक बताया और 02 मार्च को चंद्रपुर के पूर्व विधायक स्व श्री युद्धवीर सिंह जूदेव जी की जयंती और श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने के कार्यकर्ताओं को कहा गया, तथा प्रत्येक बूथ से कम से कम 25 लोगों को लाने हेतु व्यवस्था के लिए बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी दिया गया , बैठक को मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल ने संबोधित करते हुवे सभी को पार्टी के गतिविधियों के जानकारी दिया, बैठक महामंत्री प्रकाश खांडे, मंडल मंत्री अंजनी कुमार बरेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुवन प्रकाश कैवर्त, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुरारी दुबे, अनु जन जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गजपति मिरेंद्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रा, बूथ अध्यक्ष सुरेश चंद्रा, शिवनारायण चंद्रा, भगवान दास अजगल्ले, सम्मेलाल, बाबूलाल कुर्रे, देवानंद बरेठ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

डभरा मंडल के गोबरा शक्ति केंद्र का बैठक दिनांक 22.02.2022 को दोपहर 3 बजे बूथ अध्यक्ष प्रदीप चंद्रा के निवास गोबरा में संपन्न हुई, उक्त बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य और सांसद प्रतिनिधि नेतराम चंद्रा ने बैठक को संबोधित करते हुई माइक्रो डोनेशन में अधिक से अधिक आम जनों से डोनेशन करवा कर लोगों को पार्टी में जोड़ने को कहा गया, आजीवन सहयोग निधि के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आग्रह किया गया, पन्ना प्रभारी बनाने पर विस्तार पूर्वक बताया और 02 मार्च को चंद्रपुर के पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव जी के जयंती और श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने के कार्यकर्ताओं को कहा गया तथा प्रत्येक बूथ से कम से कम 25 लोगों को लाने हेतु व्यवस्था के लिए बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी दिया गया , बैठक को मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल ने संबोधित करते हुवे सभी को पार्टी के गतिविधियों के जानकारी दिया, बैठक में दोनो महामंत्री सोम चंद्रा, प्रकाश खांडे, उपाध्यक्ष बाबूलाल चंद्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुवन प्रकाश कैवर्त, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुरारी दुबे, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घनश्याम चंद्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रा, वीरेंद्र चंद्रा, बूथ अध्यक्ष प्रदीप चंद्रा, नरेश सिदार, लंबोदर बैरागी, कौशल चंद्रा, दुष्यंत चंद्रा, अश्वनी चंद्रा, दिनेश सिदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

साथ ही इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी डभरा मंडल द्वारा बूथ स्तर पर भी बैठकें संपन्न करवाई जा रही हैं, एवं स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर भी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *