भाजपा डभरा मंडल के किसान मोर्चा की बैठक 26 अगस्त को हुई संपन्न

सक्ती– 26 अगस्त को डभरा मंडल के किसान मोर्चा का आवश्यक बैठक देवसर भवानी मंदिर परिसर डभरा में आयोजित किया गया जिसमे किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घनश्याम चंद्रा के स्वागत भाषण में सभी का स्वागत किया और सभी का परिचय कराया, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और डभरा मंडल के प्रभारी योगेश नारायण चंद्रा ने आज के बैठक पर प्रकाश डालते हुए आगामी समय में किसान मोर्चा की बैठक नियमित बैठक कर और अधिक सशक्त बनाए जाने पर जोर दिया, जिला कार्यसमिति सदस्य नेतराम चंद्रा ने अपने उद्बोधन में सभी को एक जुट होकर किसानों के समस्याओं को हल करने हेतु आवश्यक कदम उठाने हेतु सभी को आह्वान किया तथा राज्य के कांग्रेस सरकार द्वारा झूठ बोलकर सरकार बना कर आज किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया, खाद की कमी और बिजली कटौती, किसानों को परेशानी हेतु कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताया और खाद के लिए केंद्र को बदनाम करने का आरोप लगाया बड़ी संख्या में उपस्थित किसान और पदाधिकारियों ने खाद की कमी हेतु आंदोलन पर सहमति बनाया जिसके तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा को ज्ञापन सौप कर खाद की कमी तत्काल दूर करने का आग्रह किया, खाद की कमी दूर नही की स्थिति में किसान उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे , कार्यक्रम में डभरा मंडल के अध्यक्ष घासी राम अग्रवाल, मंडल महामंत्री द्वय सोम चंद्रा एवम प्रकाश खांडे, किसान मोर्चा के महामंत्री सुखदेव यादव, मंत्री सुरेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष रघुनंदन चंद्रा, मंडल मंत्री मनोहर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवराज चंद्रा, सुवन प्रकाश कैवर्त, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रा, किसान मोर्चा के सभी सदस्य हुलेश चंद्रा, लाल चंद पटेल, कमल चंद्रा, राम लाल कर्ष, वीरेंद्र चंद्रा, लक्ष्मी प्रसाद साहू, निरंजन निषाद, पीताम्बर जायसवाल, सियां राम, हरिशंकर श्रीवास, डोल नारायण साहू, बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *