संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर का 9 जनवरी को ऑनलाइन वर्चुअल होगा पत्रिका विमोचन समारोह

कोविड-19 संक्रमण के चलते 9 जनवरी का वैवाहिक परिचय सम्मेलन किया गया था स्थगित

सक्ती-संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा 9 जनवरी को ऑनलाइन वर्चुअल रूप से जूम एप पर अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा रूपी परिचय पत्रिका का विमोचन समारोह किया जाएगा

उक्तआशय की जानकारी देते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के सदस्यों ने बताया कि 9 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे जुम ऐप के माध्यम से संभागीय अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल की उपस्थिति में ऑनलाइन विमोचन समारोह होगा तथा इस कार्यक्रम की लिंक 8 जनवरी को सभी सम्मानित सदस्यों को प्रेषित कर दी जाएगी

महासभा के सदस्यों ने बताया कि परिचय पत्रिका में समाज के विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा प्रकाशित किए गए हैं,तथा 9 जनवरी को श्री श्याम घोघा बाबा मंदिर में एक दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन होना था, जिसे कोविड-19 दिशा निर्देशों के चलते स्थगित कर दिया गया है, किंतु समाज के विवाह योग्य बच्चों के संबंध तलाशने की दिशा में संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा इस परिचय पत्रिका का प्रकाशन कर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है

महासभा के सदस्यों ने संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर से संबंध रखने वाले सभी सभाओं के सम्माननीय पदाधिकारियों एवं महासभा के सदस्यों से 9 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे जूम एप पर लिंक के माध्यम से अपने घरों में रहकर ही इस कार्यक्रम में जुड़ने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *