नैला जांजगीर के सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल का भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रा ने किया समर्थन

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चन्द्रा ने कहा है, कि जांजगीर नैला के सब्जी विक्रेताओं की जायज मांग पर नगर पालिका के अधिकारी एवं जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है, इस कारण वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जिससे नागरिकों को सब्जी के लिए बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। और इस असुविधा के लिए स्थानीय नगर पालिका एवं जिला प्रशासन पूर्णता जिम्मेदार है, चन्द्रा ने कहा है कि सब्जी विक्रेता लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उन्हें एक सुविधाजनक जगह दिया जाए परंतु नगर पालिका ने जो जगह उन्हें उपलब्ध कराया है,वह सुविधा विहीन है। किंतु आज पर्यंत नगर पालिका के द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया है सब्जी विक्रेताओं के हड़ताल पर स्थानीय नागरिकों को जहां सब्जी की किल्लत हो गई है वहीं दूसरी तरफ सब्जी विक्रेताओं के समक्ष रोजी रोटी की भी समस्या खड़ी हो गई है, क्योंकि सब्जी विक्रेता रोज कमाने व रोज खाने वाले छोटे व्यापारी हैं। उनका धंधा बंद हो जाने से उनके परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है जिसके लिए स्थानीय नगर पालिका के अधिकारी जिम्मेदार हैं। श्री चन्द्रा ने कहा है की सब्जी विक्रेताओं की समस्या का निराकरण आवश्यक है और यह नगरपालिका का कर्तव्य है भारतीय जनता पार्टी सब्जी विक्रेताओं के साथ खड़ी है और सब्जी विक्रेताओं के इस आंदोलन का समर्थन करती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *