असानी चक्रवात का छत्‍तीसगढ़ में दिखेगा असर, बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

असानी चक्रवात की वजह से सोमवार को प्रदेश के मौसम में परिवर्तन के आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 मई को असानी चक्रवात का ज्यादा असर दिखेगा, लेकिन नौ मई से ही इसका प्रभाव दिखना शुरू हो जाएगा। हवा की दिशा में परिवर्तन होगा। जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की आशंका है। कई स्थानों पर बादल भी छाए रह सकते हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में नौ मई को हवा की दिशा परिवर्तन होकर बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा के आगमन होने की प्रबल संभावना है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चल सकती है।

इस प्रकार रहे तापमान

स्टेशन- अधिकतम -न्यूनतम

माना- 42.1 -28.6

बिलासपुर- 41.4 -26.5

पेंड्रा रोड- 40.2 -22.6

अंबिकापुर- 39.2 -24.2

जगदलपुर- 37.9 -24.2

दुर्ग- 42.9 -25.6

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *