सांसद दीपक बैज पहुंचे किरन्दुल नगरपालिका जनप्रतिनिधियों एवं एनएमडीसी अधिकारियों की ली बैठक

किरन्दुल-लोकसभा सांसद दीपक बैज एकदिवसीय प्रवास पर किरन्दुल पहुंचे।इस दौरान उन्होंने दोनों परियोजना किरंदुल एवं बचेली के अधिशासी निदेशक तथा किरंदुल एवं बचेली के नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय व पूजा साव के साथ उन्होंने सामूहिक बैठक ली।
जिसमें दोनों अध्यक्ष द्वारा अपने अपने नगर के विभिन्न समस्याओं के विषयों में चर्चा हुई।
जिसमें मुख्य रूप से नगर में स्थित सभी शासकीय विद्यालयों आगनबाडी केंद्रों की जीर्णोद्धार,परियोजना अस्पताल में चिकित्सा सुविधा जिसमें सोनोग्राफी,सीटी स्कैन,इत्यादि मशीनरी लगवाने।

 
साथ ही किरंदुल नगर में विभिन्न वार्डों के स्कूली बच्चों को स्कूल से लाने व लेजाने हेतु निःशुल्क बस सुविधा की मांग रखी।किरंदुल एवं बचेली में एक एक शांति वाहन प्रदाय व लेवर सप्लाई में कार्यरत श्रमिकों के लिए अध्यक्ष मृणाल राय द्वारा भूमि प्रदान करने जिसमें एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा आवसीय मकान बनाये जाने की भी बात रखी गई।
इस बैठक में किरन्दुल परियोजना अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन, उपमहाप्रबंधक बी के माधव तथा किरंदुल व बचेली नगर के पार्षदगण एवं दोनों परियोजना के अधिकारीगण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *