बस अनियंत्रित होकर पलटी,एक दर्जन यात्री घायल 3 की हालत गंभीर

कोरबा। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घायलों को कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक 30-40 यात्रियों को लेकर एक बस कोरबा से बांगो जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 1 दर्जन यात्री घायल हो गये हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिसकी हालत नाजुक हैं। जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना क्षेत्र के इलाके जेंजरा चौक के पास बस हादसा हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया, पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था करायी। सभी घायलों को कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कटघोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *