माँ पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस का वार्षिक स्नेह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न, विद्यार्थियों ने दीं 18 शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

रायपुर । माँ पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, रायपुर का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 23 नवंबर को श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

इस सांस्कृतिक समारोह में विद्यार्थियों ने एकल एवं युगल गायन, वादन, स्किट, एकल नृत्य और समूह नृत्य सहित कुल 18 आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

कार्यक्रम में चिकित्सा विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का भी परिचय दिया। गायन, संगीत, अभिनय और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल गायन में पार्थ ग्वालरे एवं सीमांशु शेखर झा ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वादन श्रेणी में तेजस्वी समीर एवं ई. अनिंद्य ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं नृत्य विधा में शाश्वत शुभंकर एवं सुश्री तेजस्वी स्वराज ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अतिथियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर श्री बालाजी इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीता नायक, अधिष्ठाता-अकादमिक डॉ. माणिक चटर्जी, माँ पद्मावती इंस्टीट्यूट के अधिष्ठाता डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी, अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. कमलेश जैन तथा बालाजी इंस्टीट्यूट के अधिष्ठाता डॉ. विष्णु दत्त उपस्थित रहे।

इसके अलावा संस्थान के डायरेक्टर CA नितिन पटेल, डॉ. वीरेंद्र पटेल, डॉ. पुष्पेंद्र नायक, शोभेन पटेल, बोधी राम पटेल, अजय वाधवानी, बालाजी इंस्टीट्यूट के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल, माँ पद्मावती इंस्टीट्यूट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, चिकित्सा विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

डॉ. नवीन गुप्ता के निर्देशन में हुआ सफल आयोजन

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माँ पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के कल्चरल चेयरमैन डॉ. नवीन गुप्ता तथा समिति के सदस्य डॉ. एस.एन. गोले, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. स्मिता एवं डॉ. भुवनेश्वरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समिति के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।

वार्षिक स्नेह सम्मेलन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सहयोग, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का एक यादगार अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *