तान्या मित्तल-फैजान विवाद फिर गरमाया, इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर पुलिस से सुरक्षा की मांग की

ग्वालियर । सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल और मुंबई के इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी के बीच चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फैजान अंसारी ने ग्वालियर पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए अपनी जान को खतरा बताया है और सुरक्षा की मांग की है।

फैजान अंसारी पहले यूनिवर्सिटी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने बयान दर्ज कराए। इसके बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि करीब छह महीने पहले शुरू हुए इस विवाद में उनके खिलाफ दबाव बनाया जा रहा है। फैजान का कहना है कि उन्हें अलग-अलग लोगों के जरिए धमकियां मिल रही हैं, जो खुद को प्रभावशाली बताते हैं।

फैजान अंसारी ने कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए तान्या मित्तल जिम्मेदार होंगी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *