गर्मी में ले सुपाच्य भोजन, बीमारी से रहेंगे दूर

बिलासपुर। गर्मी के साथ मानव शरीर में भी काफी बदलाव होने लगते हैं। बेचैनी, घबराहट, सुस्ती के अलावा पेट संबंधी परेशानियां इस मौसम में आम हैं। बढ़ते तापमान के कारण कई मौसमी बीमारियां भी अपना असर दिखाने लगती हैं। इसलिए आपको इस मौसम में अपने आधार का काफी ख्याल रखना चाहिए। सुबह उठकर सबसे पहले अपना डाइट चार्ट बनाना चाहिए। इसका आपको पूरे दिन अनुसरण करना चाहिए। अगर डाइट पर कंट्रोल कर लेंगे तो बेचैनी और सुस्ती जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

गर्मी के मौसम ज्यादा तला-भुना या फिर ज्यादा मसाले वाला खाना हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। इस तरह का खाना हमारी पाचन शक्ति को कमजोर कर देता है। इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फूड पायजनिंग के शिकार भी हो सकते हैं। गर्मियों में खाना हल्का व आसानी से पचने वाला होना चाहिए। इस मौसम में हमारे शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखनी चाहिए और थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए।

ताजा भोजन का करें सेवन

ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें

गर्मी में ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती हैं। इससे कमजोरी के साथ-साथ कई बीमारियां होने का डर रहता है। इसलिए सुबह जल्दी खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी एक साथ ज्यादा खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए हर दो घंटे पर थोड़ा-थोड़ा भोजन का सेवन करना चाहिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *