तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ब्लर का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि उनकी दुनिया पूरी ब्लर है। क्लिप में वह किसी को पुकारती नजर आ रही है ताकि उसका ध्यान अपनी और आकर्षित कर सकें। वह गाली देती हुई भी नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है वह किसी को पुकार रही है और उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। वीडियो एक अंत में चीख सुनाई दे रही है।
तापसी पन्नू ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘खतरे की आहट चारों तरफ है लेकिन क्या गायत्री इसे आते हुए देखेगी। अब उनकी आंखों से दुनिया देखने के लिए तैयार हो जाइए।’ इस पर एक फैन ने लिखा है, ‘आप ओरिजिनल स्क्रिप्ट के साथ कब आओगी।’ एक ने लिखा है, ‘अच्छी एक्टिंग है और कहानी अच्छी लग रही है।’ एक ने लिखा है, ‘मैं वाकई उत्साहित हूं देखने के लिए।’
ब्लर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसमें गुलशन देवैया की भी अहम भूमिका है। इसका लेखन पवन सोनी और बहल ने किया है। यह फिल्म गायत्री नामक एक लड़की की कहानी है जो धीरे-धीरे अपनी आंखें खो रही है और अपनी जुड़वां बहन की मौत की जांच भी कर रही है। इसका निर्देशन अजय बहल ने किया है। यह सीधे ओटीटी जी5 पर रिलीज होगी। इसे तापसी पन्नू ने खुद प्रोड्यूस किया है। उन्होंने अपनी कंपनी का नाम आउटसाइडर फिल्म्स रखा है। इसे नैनीताल में फिल्माया गया है।