सूरजपुर: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 19 घायल, एक की हालत गंभीर

सूरजपुर |छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 19 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं। एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके की है। करीब 30 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार दुर्घटना की वजह हो सकती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *