रायपुर: सेंट पॉल स्कूल परिसर में विवादित निर्माण पर चला बुलडोजर, सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाने का आरोप

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेंट पॉल स्कूल परिसर के भीतर बने एक विवादित सामुदायिक भवन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में भवन को ध्वस्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद की गई। आरोप था कि स्कूल परिसर में सामुदायिक भवन के नाम पर बिना अनुमति चर्च का निर्माण किया जा रहा था।

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि किसी भी तरह की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए आसपास की सड़कों को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया। मौके पर अपर कलेक्टर, ADCP सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की गई।

आरोपों के मुताबिक, सेंट पॉल ट्रस्ट की जमीन की लीज़ वर्ष 2022 में समाप्त हो चुकी थी, बावजूद इसके कथित रूप से बिना अनुमति निर्माण कार्य जारी था। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि निर्माण के लिए नगर निगम से कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है, हालांकि मामला अब चर्चा और राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *