Suhana Khan ने क्रॉप टॉप में फ्लॉन्ट की अपनी पतली कमर

शुक्रवार को जहां शाहरूख खान अपनी नई फिल्म ‘जवान’ की घोषणा कर सुर्खियों में बने हुए हैं तो वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान अपनी लेटेस्ट पिक्चर्स शेयर कर खबरों में छा गई हैं। सुहाना इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर बिजी चल रही हैं। इस बीच कुछ फुर्सत के पल पाकर सुहाना अपने दोस्तों के साथ घूमने निकल गईं। जहां से सुहाना ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 से 7 तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वे ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सुहाना अपनी पतली कमर और टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। अपने इस विजट के लिए सुहाना ने इस बोल्ड लुक के साथ लाइट मेकअप रखते हुए बालों का बन बनाया हुआ है। इन फोटोज में सुहाना के साथ उनके तीन दोस्त भी नजर आ रहे हैं। जिनमें श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी शामिल हैं। यहां देखें तस्वीरें,

बता दें कि सुहाना की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं और यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म फेमस ‘आर्चीज’ कॉमिक्स का हिंदी अडेप्टेशन हैं। सुहाना के साथ इस फिल्म से खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अग्स्तय नंदा भी अपने करियर की शुरूआत करने जा रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *