बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद अपने बोल्ड लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी अपने अतरंगी स्टाइल स्टेटमेंट से अक्सर फैंस को हैरान कर देती हैं। वैसे तो उर्फी अपने फैशन के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रोल होती हैं, लेकिन इस बार उर्फी ने कुछ ऐसा किया जिससे उनके फैंस भी दंग रह गए और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हुई। कटे-फटे कपड़े छोड़कर उर्फी जावेद पहली बार ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं, जिसे देखकर फैंस भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सकें।
उर्फी जावेद का ये लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। उनके इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जहां उर्फी ने स्लीवलेस व्हाइट रंग का सूट पहना है और साथ ही उन्होंने वर्क हुआ ब्लूनेट दुपट्टा ओढ़ा है। वह अपने काम के सिलसिले में कही बाहर जाते हुए एयरपोर्ट पर मीडिया कैमरा में कैप्चर हुईं। उर्फी ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग झुमके पहने हैं और अपने बालों को हाफ टाई किया हुआ है। इस ओवरऑल लुक में उर्फी जावेद बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
उर्फी जावेद का बदला लुक देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस पूरी तरह हैरान रह गए। कुछ यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो किसी को उर्फी को सिम्पल लुक में देखकर यकीन नहीं हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं बहुत ज्यादा सदमे में हूं क्योंकि मैंने पहली बार उर्फी जावेद को नॉर्मल कपड़ों में देखा है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहली बार कुछ सही पहना है, उर्फी जावेद रॉक्स’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये क्या पहन लिया.. चमत्कार हो गया’।