भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 7 जुलाई को जांजगीर में होगा प्रदेश स्तरीय हल्ला बोल (धरना-प्रदर्शन) कार्यक्रम

अकलतरा में महिला के साथ घटित हुई दुष्कर्म एवं हत्या की घटना को लेकर पार्टी करेगी व्यापक प्रदर्शन

विधायक नारायण चंदेल ने कहा-अकलतरा की घटना ने निर्भया हत्याकांड की याद दिलाई

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने कहा कि इस घटना से पूरे देश की महिलाओं में है आक्रोश

धरना कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पार्टी नेता होंगे शामिल

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा जिला द्वारा 7 जुलाई दिन- गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में एक दिवसीय हल्ला बोल एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया है, तथा इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी तथा महिला मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे,उपरोक्त धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन विगत दिनों जिले के अकलतरा में महिला के साथ घटित हुई दुष्कर्म तथा हत्या की घटना को लेकर किया जा रहा है, तथा इस धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में 26 मंडलों से पार्टी के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की बहनें शामिल होंगी तथा कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने भी विस्तार पूर्वक रणनीति बनाते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जांजगीर पहुंचने का आग्रह किया है, तथा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं महिला मोर्चा की जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष रजनी साहू भी पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियों में जुटी हुई है

देशभर की महिलाएं इस घटना से व्यथित है : शालिनी राजपूत प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा जांजगीर जिले के निर्भया कांड के विरोध में 7 जुलाई को उग्र प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जाएंगी, साथ ही पीड़ित पक्ष को तत्काल न्याय मिले इसके लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जुटेगी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने जांजगीर के पोड़ीभाटा पहुंचकर इस घटना की विस्तृत जानकारी ली,एवम पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है, राजपूत ने कहा कि इस घटना को लेकर देश भर में महिलाओं में आक्रोश है व इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला के साथ हो रहे अत्याचार के मामले में असंवेदनशील है, और अपराध के बढ़ती घटनाओं को छिपाया जा रहा है, यही कारण है कि अपराधियों के मनोबल लगातार मजबूत होते जा रहे है

प्रदेश की इस निर्भया कांड ने मानवता को शर्मसार किया है : नारायण चंदेल प्रदेश भाजपा महामंत्री एवम जांजगीर चाम्पा विधयक

सक्ती-छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री व जांजगीर चाम्पा विधायक नारायण चंदेल ने जांजगीर जिले के अकलतरा में हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस निर्ममता के साथ एक महिला की हत्या कर दी गई है उसकी भयावह तस्वीर ने निर्भया हत्याकांड की पुनः याद को ताजा किया है, हम सबके लिए यह घटना शर्मसार करने वाली है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री कोई ठोस कदम नहीं उठाते इसलिए अपराध की घटनाएं लगातार प्रदेश में बढ़ती जा रही है, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा के पटल में खुद ही स्वीकारा है कि 01 जनवरी 2019 से 15 फरवरी 2022 तक प्रदेश में 5153 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए है इसके साथ ही बलात्कार के मामले में प्रदेश का स्थान देश में 6वां व हत्या के मामले में 3रा स्थान है। यह आंकड़े बताते है कि राज्य में अपराध की घटनाएं किस कदर बढ़ गई है,श्री चंदेल ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है इन 37 महीनों में जांजगीर जिले में 2019 में 34, 2020 में 35 व 2021 में 121 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए है। उसी तरह से 01 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक दो महिनों में ही 6 मामले दर्ज हुए है। यह आंकड़े जिले की भयावह तस्वीर को पेश करते है जिससे प्रदेश सरकार ने विधानसभा के सदन में माना है। महामंत्री नारायण चंदेल ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है छत्तीसगढ़ अपराधियों के स्थली का गढ़ बन गया है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इस घटना के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो ताकि भविष्य में तरह की घटना की पुनावृत्ति न हो

क्या है पूरा मामला–महिला से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता, आरोपी निगरानी बदमाश रहा है, उसे पूर्व में चोरी के प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है

सक्ती- अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीभाठा के पास एक महिला की घर में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतिका मंजू महंत का शव पंचनामा कार्यवाही कर मामले की सूक्ष्मता से जांच की गई, शव का पीएम कराया गया जिसमें डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका मंजू महंत के साथ दुष्कर्म करने एंव उनके गुप्तांग में चोंट लगने से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने एवं गले व सीने कि हड्डी टूटने तथा फेफड़े फटने से मृतिका कि मृत्यु पिछले 24 घंटे के अंदर होना बताने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 283/2022 धारा 459, 302, 376 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामला दुष्कर्म कर हत्या जैसे गंभीर अपराध होने एवं प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए थाना से अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। जांच टीम द्वारा पूछताछ के दौरान थाना अकलतरा के फरार निगरानी बदमाश सूरज भोई पोड़ीभाठा आने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस द्वारा निगरानी बदमाश सूरज भोई की घेराबंदी कर दबिश देकर निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ किया गया। आरोपी ने बताया कि वह दिनांक02.07.22 को अकलतरा आया हुआ था एवं अपने निवास स्थान पोड़ीभाठा में रात्रि में घूम रहा था उसी दौरान घर के सामने वाले गली में स्थित एक घर का दरवाजा खुला हुआ दिखाई दिया जहां एक महिला अकेली सोई हुई मिली। उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया महिला के विरोध करने व घर के बाहर आकर चिल्लाने की कोशिश करने पर महिला बाल को पकड़कर घर अंदर खिंचकर ले आया और घर के अंदर फर्स पर पटक दिया और घर में रखे लोहे के तवे में लगे लकड़ी के मुठ से गुप्तांग को चोटिल किया, जिससे महिला छटपटाने व चिल्लाने पर महिला के सीने में चढ़कर गर्दन को अपने दोनो हाथ से दबाया फिर भी महिला छटपटाने पर उसके गले को अपने पैर से दबा दिया जिससे महिला कि मृत्यु हो गयी। घटना के बाद आरोपी के द्वारा महिला के हाथ में पहने चांदी के 04 नग चुड़ी को निकाल के ले गया था। आरोपी की निशानदेही पर से घटना में प्रयुक्त लोहे के तवा को एवं 04 नग चांदी के चुड़ी को आरोपी के घर से बरामद किया गया। बरामदगी पश्चात् प्रकरण में धारा 397 भादवि जोड़ी गई। आरोपी के द्वारा घटना कारित करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 04.07.2022 को गिरफ्तार किया गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *