रायपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से सोमवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने राज्यपाल को राज्य निर्वाचन आयोग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों से संबंधित जानकारी राज्यपाल के समक्ष रखी गई।
राज्यपाल श्री रमेन डेका और राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के बीच यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।