महासमुन्द । नवाखाई (नुआंखाई) ऋषि पंचमी के अवसर पर महासमुन्द जिले में स्थानीय अवकाश की तिथि में बदलाव किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो, अनुक्रमांक-चार के नियम-आठ के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया है।
पूर्व में जारी आदेश के अनुसार नवाखाई के अवसर पर 18 सितंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। अब इस तिथि में संशोधन करते हुए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को नवाखाई (नुआंखाई) ऋषि पंचमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश महासमुन्द जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए लागू रहेगा। हालांकि, बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय इस स्थानीय अवकाश के दायरे में नहीं आएंगे।