किरन्दुल- प्रकाश विद्यालय ने किरन्दुल ने अपने क्रीडास्थल में दो दिवसीय खेलकूद सत्र 2022-23 का आयोजन किया जा रहा हैं। इस महोत्सव के प्रथम दिवस आज मुख्यअतिथि
बीआईओपी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य अरुमय विश्वास रहें। उन्होनें बताया कि खेलकूद को खेल भावना से खेलना चाहिए हार जीत तो जीवन का एक अंग हैं। प्रकाश विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम ने सभी बच्चों को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़,200,400,1500 मीटर लॉन्ग जम्प,हाई जम्प,शाट पुट,डिस्कस थ्रो,रिले रेस में छात्र छात्राओं ने भाग लिया हैं। इस दौरान सभी सदनों के द्वारा शपथ ग्रहण कर मार्च पास्ट की।