सोनिया गांधी की तबीयत फिर खराब, मेदांता अस्पताल में भर्ती; राहुल-प्रियंका गांधी भी मौजूद

गुरुग्राम: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत फिर खराब हो गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनके बेटे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।

सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी को आंख की समस्या के चलते अस्पताल लाया गया है और उन्हें माइनर सर्जरी करानी है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वह थोड़ी देर में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी।

सोनिया गांधी की सेहत पहले भी चिंता का विषय रही है। 25 मार्च 2026 को भी उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पेट, फेफड़ों और सांस संबंधी समस्याएं रहती हैं। उनका इलाज सर गंगा राम अस्पताल, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चलता रहा है।

सियासी पारी और केरल में भूमिका:
सोनिया गांधी केरल में हाल ही हुए विधानसभा चुनाव और सरकार गठन में अहम भूमिका निभा रही हैं। केरल में कांग्रेस यूडीएफ की जीत के बाद सरकार बनाने की कवायद में सोनिया गांधी अंतिम फैसले की स्थिति में हैं।

कैंसर के इलाज के बाद से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां:
साल 2011 में अमेरिका में कैंसर का उपचार करवाने के बाद से सोनिया गांधी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रही हैं। 2012 में इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था।

सोनिया गांधी की सियासी पारी:

  • 1968 में राजीव गांधी से शादी।
  • 1980 में संजय गांधी के निधन के बाद कांग्रेस से जुड़ी।
  • 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस नेतृत्व की पेशकश।
  • 1998 में कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली।
  • उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 में लोकसभा चुनाव जीता और यूपीए गठबंधन का गठन किया।
  • प्रधानमंत्री पद स्वीकार न कर डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया।
  • वर्तमान में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और राज्यसभा सांसद हैं।

सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति पर कांग्रेस और देश की निगाहें बनी हुई हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *