मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण का आह्वान, सरकारी वाहनों को चरणबद्ध रूप से ईवी में बदलने की योजना

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के आह्वान का समर्थन करते हुए प्रदेशवासियों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है।

सरकारी वाहनों में बदलाव और ईंधन बचत के उपाय:

  • अब आधिकारिक भ्रमणों में केवल अत्यावश्यक वाहनों का ही उपयोग होगा।
  • मंत्रीगण और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी वाहनों और संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया गया है।
  • चरणबद्ध तरीके से समस्त शासकीय वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में बदलने की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग, कारपूलिंग अपनाने और अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर बड़े सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री का संदेश:
श्री साय ने जोर देकर कहा कि ईंधन संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक के जागरूक कदम देश की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *