सोनम कपूर के बेटे की पहली तस्वीर हुई वायरल

सोनम कपूर के घर बेटे के आने से पूरा कपूर खानदान खुश है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर जहां नाना- नानी बन गए हैं तो वहीं, एक्ट्रेस की बहन रिया कपूर मासी बन गई हैं। भांजे के आने से रिया बेहद खुश हैं और अपनी इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। रिया ने अस्पताल से भांजे की पहली तस्वीर साझा की है।

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 20 अगस्त को अपने घर बेटे का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने अपने मां बनने की खुशखबरी एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ साझा की थी। अब सोनम की बहन रिया कपूर ने भांजे की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नर्स बच्चे को लेकर खड़ी है और रिया व उनकी मां सुनीता कपूर दोनों बच्चे को प्यार से देख रहे हैं। इस स्पेशल मोमेंट में रिया भांजे को देखकर इमोशनल भी हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। हालांकि, तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बच्चे का चेहरा इमोजी से ढक दिया है। पोस्ट को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, “रिया मासी ठीक नहीं है। क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। यह पल रियल नहीं है। आई लव यू सोनम कपूर सबसे बहादुर मां और सबसे प्यारे पिता आनंद आहूजा। खासतौर पर नई नानी सुनीता कपूर को मेनशन कर रही हूं। मेरा भांजा।”

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शनिवार को बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर करते हुए एक नोट साझा किया था, जिसमें लिखा था, “20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। – सोनम और आनंद।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *