शासन का सुचारू धान खरीदी कार्य-शक्ति जिले में धान खरीदी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, किसानों को न हो कोई परेशानी,शक्ति कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने अधिकारियों को दिए दिशा- निर्देश

सक्ती जिले में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 नवंबर से प्रारंभ की गई है खरीदी केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी

शक्ति जिले में अवैध धान का परिवहन रोकने चारों ओर की गई है प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग, धान खरीदी पर पैनी नजर रखा हुआ है जिला प्रशासन

सक्ती-सक्ती जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बेहतर धान खरीदी की तैयारी सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है,ती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि जिले में किसी भी स्थिति में अवैध धान की खरीदी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस काम में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी केवल वास्तविक किसानों के वास्तविक धान की खरीदी कराना सुनिश्चित करें,धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में नवम्बर से भूपेश सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत कर रही है, जिसकी तैयारियों को लेकर सक्ती जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर जुट चुका है। कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना लगातार धान खरीदी केंद्रो में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। वहीं, छुट्टी के दिन भी खाद्य, मार्कफेड, कृषि, सीसीबी और राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर धान खरीदी कार्य को सुनिश्चित तरीके से पूरा करने आवश्यक दिशा निर्देश लगातार दे रही है।

ज्ञात हो कि धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं, धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सख्त हिदायत भी दीए। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है,उन्होंने कहा कि इस काम में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी,सभी किसान रजिस्ट्रेशन के काम को जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश दिए

वहीं बैठक में कलेक्टर पन्ना ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान की बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों की समुचित साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, शेड एवं बारदाना की उपलब्धता के साथ-साथ विद्युत एवं इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों मेंआर्द्रता मापी यंत्र, काटा-बाट, किसानों की बैठक व्यवस्था, कैप कव्हर सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान की बिक्री के लिए किसान रजिस्ट्रेशन के काम को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में बारदानों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए जरूरीबारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और धान खरीदी की लगातार मानिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर तैयारियों को जायजा लेने और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए कहा है,साथ ही धान के रखरखाव और समय पर उठाव को लेकर दिए जरूरी निर्देश दिए हैं, सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बेहतर धान खरीदी की तैयारी सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिले के अंदर और बाहरी जगहों से धान का परिवहन न हो सके इसके लिए पर्याप्त बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही टीम का भी गठन किया गया है, जो इसकी मॉनिटरिंग करेगी। कलेक्टर पन्ना ने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई भी समस्या न हो यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही धान के रखरखाव और समय पर धान के उठाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *