पुराने अंदाज में लौटी शहनाज गिल

मनोरंजन जगत की मशहूर सिंगर और अदाकारा शहनाज गिल आए दिन ख़बरों में बनी रहती हैं। शहनाज जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं, वो अक्सर अपनी फोटोज प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। शहनाज गिल इंस्टग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है, जिसमें वो दुबई की सैर करती हुईं दिखाई दे रही हैं। शहनाज बोट में नदी के बीचों-बीच फेरिस फील का नजारा लेती हुई दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शहनाज गिल एक इवेंट के लिए दुबई जा पहुंची हैं। शहनाज ने दुबई में एक नाईट क्रूज की वीडियो साझा की है जिससे पता चल रहा है की वो अपनी इस ट्रिप को कितना एन्जॉय कर रही हैं। वीडियो में शहनाज बोट में नदी के बीचों बीच खूबसूरत से फेरिस व्हील का दृश्य देख रही है। इसी के साथ बोट में कई और लोगों को भी देखा गया जो शहनाज की वीडियो बना रहे हैं। शहनाज ने ब्लैक शॉर्ट्स के साथ लूज, मल्टी कलर टॉप पहना हुआ है।

 

 

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल ने एक और वीडियो साझा की है, जिसमें वो अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ गाने पर नाचती हुईं दिखाई दे रही है। इस वीडियो में शहनाज ने तकिए से अपने मुंह छुपा रही हैं। कई प्रशंसक शहनाज एक ये मस्ती वाला मूड देख कर कह रहे हैं कि ‘पुरानी वाली शहनाज गिल वापस आ गयी है’। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *