शक्ति राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास शिविर हेतु जांजगीर-चांपा जिले के छ: स्काउट गाइड एवं एक रेंजर लीडर दार्जिलिंग के लिए प्रस्थान किए।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकार, राज्य सचिव कैलाश सोनी ,जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर एवं संरक्षक जितेंद्र शुक्ला, जिला मुख्य आयुक्त जितेन्द्र तिवारी,जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी डी के कौशिक के निर्देशन में दिनांक 8_11_ 2021 से 12_11_ 2021 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पर्वतारोहण ,व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर, जो कि दार्जिलिंग में आयोजित है के लिए जिले के तीन स्काउट, तीन गाइड एवं एक प्रभारी रेंजर लीडर शालीमार एक्सप्रेस से रवाना हुए। रेलवे स्टेशन चांपा में जितेन्द्र कुमार तिवारी जिला मुख्य आयुक्त, परमेश्वर स्वर्णकार जिला सचिव ,मोहन कौशिक जिला संगठन आयुक्त स्काउट, पूरन पटेल जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ने इन्हें ट्रैकसूट प्रदान कर शुभकामना व्यक्त करते हुए सफल यात्रा की कामना प्रेषित किए। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी गतिविधियों में भाग लेते हुए जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जाहिर किए। राज्य स्तरीय शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य से 15 जिले से 105 स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर व प्रभारी स्काउटर गाइडर सम्मिलित हो रहे हैं। जिले से कुमारी प्रतिमा जाटवर शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ ,कुमारी निधि पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा, कुमारी काजल पाटले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमदा, रवि कांत कश्यप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कीरीत, राजेश राठौर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खोखरा, अजय पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरा व प्रभारी रेंजर गौरी साहू एडवांस रेंजर लीडर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडेसर प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं।