बच्चों की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए क्रिएटिविटी कैफे कर रही कार्य- उषा केडिया डायरेक्टर मैसूर कर्नाटक

मैसूर की प्रसिद्ध क्रिएटिविटी कैफे द्वारा 14 नवंबर बाल दिवस पर किया जाएगा प्रतिभा दिखाओ-सम्मान पाओ वर्चुअल कार्यक्रम
सक्ति– भारत देश में स्कूली बच्चों की प्रतिभाओं को विभिन्न माध्यमों से सामने लाने के लिए निरंतर प्रयासरत कर्नाटक राज्य के मैसूर की प्रतिष्ठित क्रिएटिविटी कैफे द्वारा कार्य किया जा रहा है,तथा आने वाले 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर क्रिएटिविटी कैफे द्वारा 15 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु वर्चुअल रूप से तीन वर्गों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है
उक्ताआशय की जानकारी देते हुए क्रिएटिविटी कैफे मैसूर कर्नाटक की डायरेक्टर उषा केडिया ने बताया कि 15 वर्ष तक के बच्चे बाल दिवस के इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा के अनुसार वीडियो व्हाट्सएप पर बनाकर भेज सकते हैं,तथा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय सहित सांत्वना विजेताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा, एवं कार्यक्रम में जितने भी प्रतिभागी शामिल होंगे सभी को डिजिटल प्रमाण पत्र दिया जाएगा, डायरेक्टर  उषा केडिया ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अधिकतम 3 मिनट का अपना एक वीडियो बनाना होगा, तथा यूट्यूब या की अन्य कहीं से लिंक के द्वारा प्रेषित किए गए वीडियो मान्य नहीं होंगे, एक बच्चे की एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी, एक से ज्यादा भेजने पर मान्य नहीं होगी, अपनी प्रतिभा अनुसार किसी भी प्रकार का वीडियो बनाकर प्रेषित कर सकते हैं,तथा इस प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने के लिए तीन आयु वर्ग 5 से 8 वर्ष, 9 से 12 वर्ष, एवं 13 से 15 वर्ष रखा गया है, तीनों आयु वर्ग के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपो की स्थापना की गई है, तथा इन व्हाट्सएप ग्रुप पर लिंक के द्वारा संबंधित प्रतिभागी या उनके अभिभावक जुड़ सकते हैं
उषा केडिया ने बताया कि प्रतिभागी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसने जिस वर्ग की प्रतियोगिता का वीडियो भेजा है, वह उसी वर्ग के ग्रुप में ही प्रेषित करें, तथा निर्णायक मंडल का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा,तथा 12 नवंबर तक अपने वीडियो को प्रेषित किया जा सकता हैं
उषा केडिया के अनुसार प्रतिभागी द्वारा भेजे जाने वाले वीडियो में अपनी एक फोटो, नाम,उम्र,शहर का नाम, राज्य का नाम, आवश्यक रूप से लिखकर भेजना है, तथा अलग-अलग वर्गों के व्हाट्सएप ग्रुप के लिए लिंक भी भेजी जा रही है, जिसके माध्यम से बच्चे शामिल हो सकते हैं,उल्लेखित हो कि कर्नाटक के मैसूर की क्रिएटिविटी कैफे द्वारा विगत कोविड-19 काल में भी बच्चों की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए ड्राइंग कंपटीशन सहित अनेकों प्रतिस्पर्धा में आयोजित की गई थी, तथा उषा केडिया मैसूर कर्नाटक के नेतृत्व में क्रिएटिविटी कैफे निरंतर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है, क्रिएटिविटी कैफे द्वारा आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम संबंधित अधिक जानकारी के लिए डायरेक्टर  उषा केडिया के मोबाइल नंबर डबल 99723 90644 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *