एसबीआई एटीएम का लोकार्पण, कलेक्टर कार्यालय में अब मिलेगी आसान बैंकिंग सुविधा

एमसीबी । जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के नए एटीएम का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद फीता काटकर एटीएम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री जांगड़े ने कहा कि कलेक्टर कार्यालय परिसर में एटीएम की स्थापना से आम नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक ही स्थान पर नकदी निकासी सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इससे समय की बचत होगी और डिजिटल बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि नए एटीएम के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को 24×7 नकदी निकासी, बैलेंस इन्क्वायरी, मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी होंगी।

इस अवसर पर एसबीआई अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, जिला अग्रणी प्रबंधक बिजन नायक, एसबीआई मनेन्द्रगढ़ शाखा प्रबंधक उदय सिंह लोधी सहित बैंक एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *