बोड़ला:– महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी सुनीता शेखावत के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सावित्री रामचरण साहू जी को बेमेतरा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सावित्री रामचरण साहू जी इससे पहले भी विभिन्न जिम्मेदारी पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम किया है उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए महिला कांग्रेस ने नयी जिम्मेदारी सौंपी है। सावित्री साहू जी वर्तमान में प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर रहकर जनसेवा का कार्य कर रही है । बेमेतरा जिला के प्रभारी बनाएं जाने पर प्रदेश एवं जिला काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। निश्चित ही सावित्री साहू जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। एक एक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगें ।