सरपंच संघ शक्ति ने किया जिले के नव पदस्थ कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का स्वागत

पासिद के सरपंच जीवेंद्र राठौर ने कहा- शक्ति जिला प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में बनाएगा अपनी पहचान

सक्ती– शक्ति जिले के नव पदस्थ कलेक्टर नूपुर रात्रि पन्ना एवं जिला पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे से सरपंच संघ शक्ति ने उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत अभिनंदन किया, इस दौरान सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नव पदस्थ जिलाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में नवगठित शक्ति जिले के विकास को गति मिलने के बात कही, तो वही सरपंच संघ के सदस्यों से जिलाधिकारियों का परिचय भी कराया गया, इस दौरान प्रमुख रुप से सरपंच संघ शक्ति के अध्यक्ष डमरुधर साहू , ग्राम पंचायत पासीद के सरपंच जीवेंद्र राठौर पिंटू, ग्राम पंचायत बासीन के सरपंच लीलाधर जायसवाल सहित काफी संख्या में सरपंच संघ के सदस्य पदाधिकारी/ मौजूद रहे

इस दौरान ग्राम पंचायत पासिद के सरपंच जीवेंद्र राठौर पिंटू ने जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को नवीन शक्ति जिले की भौगोलिक परिस्थितियों से भी विस्तार पूर्वक अवगत कराया साथ ही कहा कि शक्ति जिला प्रदेश में एक सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में विकसित होगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *