पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का सरस्वती शिशु मंदिर परिवार सक्ति ने किया अभिनंदन

सक्ति-विद्या भारती के मार्गदर्शन में सरस्वती शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में आयोजित रंगोली व चित्र कला प्रतियोगिता में भैया बहनों के द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी व कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जीवंत चित्र बनाया गया, जिसका अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना किया,इस गरिमामय कार्यक्रम में सर्व प्रथम अभ्यागतों के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठित प्रतिमा की पूजा की गई। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य चूणामणि साहू व प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू ने अभ्यागतों का रोली तिलक व गुलदस्ता से स्वागत किया,पश्चात प्रबंध समिति के व्यवस्थापक चितरंजय सिंह पटेल अधिवक्ता के द्वारा मुख्य अभ्यागत अमर अग्रवाल के सम्मान में उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया। साथ ही विद्यालय के बहनों ने स्वागत में भावपूर्ण स्वागत गीत स्वागतम् स्वागतम्… प्रस्तुत किया,इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा बेल, सिंदूर व आंवला के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने अतिथियों, अभिभावकों व आचार्य परिवार का अभिवादन करते हुए विद्यालय परिवार के साथ स्नेह प्रेम बनाए रखने का आग्रह किया,मुख्य अभ्यागत अमर अग्रवाल ने अपने स्वागत के लिए व्यवस्थापक चितरंजय पटेल के साथ विद्यालय परिवार को साधुवाद देते हूए भैयाबहनों को बधाई दिया। आशीर्वचन अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने दिया,इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, कपूरचंद अग्रवाल के साथ भाजपा के विधानसभा सम्मेलन में पधारे पदाधिकारी कृष्णकांत चंद्रा, प्रीतम गबेल, अमन डालमिया, खिलावन साहु, मेधाराम साहू , कमलेश जांगड़े व विद्यालय परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *