सक्ति- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की नवगठित कोटा जिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दिवस पर गौ सेवा के कार्य किए,गरीब परिवारों को फल एवं बिस्कुट तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया, इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की कोटा जिला इकाई की शालू अग्रवाल के साथ सचिव श्रीमती रूपा अग्रवाल, महामंत्री वंदना अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूरे देश में विभिन्न प्रकार के सेवा तथा रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं,तथा इसी श्रृंखला में कोटा जिला इकाई द्वारा भी आज राष्ट्रपिता की जयंती पर गौ सेवा के कार्य एवं लोगों को खाद्यान्न सामग्री,फल बिस्किट का वितरण किया जा रहा है, एवं इस अवसर पर जहां कोटा जिला इकाई के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया, तो वही कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से कोटा जिला इकाई की अध्यक्ष अग्रवाल, सचिव श रूपा अग्रवाल, महामंत् वंदना अग्रवाल, श्रीमहामंत्री-तस्ली सुनीता अग्रवाल, रचना गोयल, रेनू अग्रवाल, प्रियंका, सीमा, पूजा, रानी, मधु, मंजू मोदी, राधा अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल सहित अन्य सभी लोगों का सराहनीय योगदान रहा
वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भी कोटा जिला इकाई के सभी पदाधिकारी सदस्यों को ऐसे सेवा कार्यों के निरंतर क्रियान्वयन हेतु साधुवाद ज्ञापित किया है