संजू देवी की स्वर्णिम जीत, Asian Games में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास

रायपुर । जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी भी भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।

संजू देवी की स्वर्णिम उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम की यह जीत पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। टीम की इस सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी की भागीदारी ने प्रदेशवासियों के गौरव को और बढ़ा दिया है।

तिरंगे की शान बढ़ाई, छत्तीसगढ़ का नाम रोशन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर संजू देवी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा के दम पर देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ी आज खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रही हैं। उनका जज्बा, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

महिला कबड्डी टीम को बधाई

ओपी चौधरी ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने संजू देवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी निरंतर सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी की इस उपलब्धि ने प्रदेश के खेल जगत को भी नई ऊर्जा दी है। एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना उनके खेल करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *