रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन महानदी भवन मंत्रालय, रायपुर में दोपहर 11:30 बजे से होगा।
कैबिनेट बैठक में प्रदेश के जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में शासन की योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और प्रदेश के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों का ऐलान बैठक के बाद किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को प्रदेश की आगामी कार्ययोजना और जनकल्याणकारी फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।