किरंदुल- एनएमडीसी परियोजना किरन्दुल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के रूप में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विनय कुमार मुख्य महाप्रबंधक ने प्रशासनिक भवन के प्रागंण में सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को सद्भावना शपथ दिलाई।इस अवसर पर बी. के. माधव उप महाप्रबंधक (कार्मिक),एस. गुहा उप महाप्रबंधक (वित्त) सहित अन्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित थे। इसी प्रकार परियोजना के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में भी विभागाध्यक्षों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों,कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।