रोटरी क्लब आफ बिलासपुर क्वींस ने मनाया स्वंतत्रता दिवस

सक्ती-आज भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। 15 अगस्त के दिन हर साल भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करते हैं। स्कूलों व सरकारी दफ्तरों आदि जगहों पर भी तिरंगा फहराया जाता है। 14-15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने भाषण ‘ट्रिस्ट वीद डेस्टिनी’ के साथ ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी की घोषणा की और 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया गया। तब से हर साल 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 15 अगस्त 2०21 को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है,15 अगस्त 1947 को हमारा देश 2०० सालों बाद आजाद हुआ था। अंग्रेजों ने भारत को अपना उपनिवेश बनाकर भारतीयों का खूब शोषण किया। इस दौरान देश में कई विद्रोहियों, सेनानियों और आंदोलनकारियों ने जन्म लिया और अंग्रेजों को ब्रिटेन वापस जाने के लिए मजबूर किया।

अंग्रेजों ने सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को खूब लूटा, 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने रविवार को पल्लव भवन स्थित वसुंधरा उद्यान में स्वतन्त्रता दिवस मनाया। अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने भारत माँ के प्रतिमा में दीप जलाकर तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम में देश की आजादी में भूमिका निभाने वाले क्रन्तिकारियो को नमन किया गया। वहां उपस्थित बच्चों व महिलाओं को देशहित में काम करने जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण किया। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने जरूरतमंद महिला को नगदी 51 सौ रुपए की आर्थिक रुप से मदद किया गया।ताकि वह उस पैसे से खुद का रोजगार शुरू कर सके। अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय मे जरूरतमंदों का मदद करना ही सबसे बड़ा देश भक्ति है। अभी एक दूसरे की सहयोग करने की जरूरत है। समाज के लोग आगे बढ़ेंगे तभी देश का विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ क्वीन्स के अध्यक्ष  अर्चना अग्रवाल,सचिव  आंचल आगिच, कोषाध्यक्ष भावना चोपड़ा, क्षमा सिंह,  किरण सिंह,  किरण मोइत्रा,  मनीषा जायसवाल, अरुणा अग्रवाल व सभी सदस्य उपस्थित थीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *