मुंगेली में विकास कार्यों की समीक्षा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुंगेली । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि योजनाओं और निर्माण कार्यों का लाभ नागरिकों तक समय पर पहुंच सके। इसके लिए विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा और नियमित स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

श्री साव ने योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही अथवा धीमी प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और आम नागरिकों को समय पर उसका लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *