रायपुर | राजधानी रायपुर के खमतराई क्षेत्र स्थित ग्राम खमतराई की 1551 वर्गफुट भूमि को लेकर स्वामित्व और कब्जे का विवाद सामने आया है। मामले में नायब तहसीलदार, रायपुर ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।