बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) आज यानी 2 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 2 फरवरी 1979 में मंगलूरु में हुआ था। शमिता शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री की मोहब्बतें (Mohabbatein) गर्ल भी कहा जाता है।
उन्होंने साल 2001 में इस मोहब्बतें फिल्म से डेब्यू किया था और इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई थी। इस बीच अब एक्ट्रेस को ढेरों जन्मदिन की बधाई मिल रही है। बड़ी बहन शिल्पा ने भी उन्हें बड़े ही प्यार और खास अंदाज में विश किया है।
शिल्पा शेट्टी ने देर रात 12 बजे बहन शमिता सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा- चॉकलेट का डिब्बा साझा करने से और कपड़े साझा ना करने की चाहते से… एक-दूसरे की बुआ बनने से लेकर एक-दूसरे के बाल नोचने तक… टू अब एक जोड़ी बन रही हैं..आई लव यू टू मून एंड बैक… हैप्पी बर्थडे बर्थडे माई डार्लिंग टुनकी।
शिल्पा की इस पोस्ट पर बर्थडे गर्ल ने भी रिप्लाई किया और लिखा- लव माय मुनकीइइ टू द मून एंड बैक। शिल्पा और शमिता की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट बहनों की जोड़ी है। दोनों एक साथ वेकेशन और पार्टी करती नजर आती हैं।