किरंदुल एनएमडीसी परियोजना द्वारा राहत सामग्री का किया गया वितरण

किरंदुल। किरंदुल एनएमडीसी कॉम्‍प्‍लेक्‍स के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण के कुशल निर्देशन एवं केएल नागवेणी उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में परियोजना प्रबंधन द्वारा दंतेवाड़ा जिले के बाढ़ पीडि़तों को राहत पहुंचाने का कार्य दंतेवाड़ा जिले के विभिन्‍न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को किया गया।राहत सामग्री के लिए बनाए गए पैकेट,जिसमें कंबल,चादर,पैंट,टी-शर्ट,साड़ी इत्‍यादि सामग्री का वितरण किरंदुल परियोजना द्वारा किया गया हैं।परियोजना की ओर से बाढ पीडि़तों को राहत सामग्री पैकेट मो. तनवीर जावेद उप महाप्रबंधक (एचआर),अभिजीत घोष सहायक महाप्रबंधक (एचआर),विवेक कुमार रक्‍शा,वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) एवं पारितोष तिवारी सहायक प्रबंधक (एचआर) के द्वारा वितरित किए गए।
ज्ञात हो कि एनएमडीसी अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को सदैव निभाते हुए हमेशा ऐसे कार्यों में पीडि़तों के लिए तत्‍पर रहती हैं।इस वर्ष दंतेवाड़ा जिले में आकस्मिक भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्‍पन्‍न हुई जिससे जिले के विभिन्‍न इलाकों में काफी गंभीर स्थिति हो गई।इस प्राकृतिक आपदा से पीडितों को बाढ़ से राहत पहुंचाने के लिए राहत सामग्री पैकेट एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन दंतेवाड़ा को वितरण हेतु सौंपा गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *