कोटा रेलवे फाटक को बंद करने का निर्णय

रायपुर। कोटा रेलवे क्रॉसिंग फाटक को बंद करने के लिए काम शुरू है। लेकिन फाटक बंद करने के फैसले से पहले अन्य दूसरे किसी रास्ते का विकल्प नहीं दिया गया है। इस रास्ते के बंद होने से यहां से रोज गुजरने वाले लगभग 10 से 12 हजार स्टूडेंट, व्यापारी और अन्य वर्ग के लाेग प्रभावित होंगे। ऐसे में आम लोगों ने अपील की है कि जब तक दूसरा कोई रास्ता ओपन नहीं किया जाता, रेलवे फाटक बंद नहीं किया जाए। इसके बाद पूरे मामले पर रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि तकनीकी सर्वेक्षण के बाद ही इस संबंध में कोई कदम उठाया जाएगा।

रायपुर रेल मंडल के DRM दयानंद ने बताया कि फिलहाल गेट बंद को लेकर कोई डेट तय नहीं कि गई है। हम ऑप्शनल रास्ता तलाश रहे हैं, इसके बाद ही फैसला लेंगे। 10 से 15 दिनों में किसी नतीजे पर पहुंचने की बात DRM ने कही है। DRM दयानंद ने बताया कि फाटक बंद होने के बाद ऑप्शनल रास्ते के तौर पर ROB यानी रोड ओवर ब्रिज या RUB यानी रोड अंडर ब्रिज बनाना है। लेकिन कोटा फाटक में ROB बनाने की कोई संभावना नहीं है। RUB को लेकर भी संभावना तलाशी गई है। लेकिन फाटक के दोनों तरफ लोगों ने घर बनाकर रखें हैं। RUB के दोनों छोर पर ठीक-ठीक लेंथ चाहिए होती है। नहीं तो पानी भरा रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *